Hindi Newsचीन का भय न दिखाए नेपाल सरकारः महतो
चीन का भय न दिखाए नेपाल सरकारः महतो
नेपाल की सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने नेपाल सरकार और तीन प्रमुख दलों से कहा है कि वे चाइना कार्ड का भय न दिखाएं। यह कार्ड अब दगा कारतूस है। उन्होंने मांग की कि...
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Oct 2015 10:54 AM
ऐप पर पढ़ें
नेपाल की सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने नेपाल सरकार और तीन प्रमुख दलों से कहा है कि वे चाइना कार्ड का भय न दिखाएं। यह कार्ड अब दगा कारतूस है।
उन्होंने मांग की कि आरोपों का खेल खेलने की बजाए मधेसियों की समान अधिकार और नागरिकता से जुडी मांगों को मान लें। गुरुवार सुबह यहाँ मीडिया से बातचीत में महतो ने कहा कि बॉर्डर पर नाकाबंदी भारत ने नहीं, हमने की है। नेपाल इंडिया पर आरोप लगाना छोड़े। इंडिया के बिना नेपाल का काम चल ही नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए यह हमारी आखिरी लड़ाई है जो हम गाँधीवादी तरीके से लड़ रहे हैं। आबादी में 51 फीसदी होते हुए भी हम मौलिक अधिकारों से वंचित रखे जा रहे हैं। आंदोलन में शहीद हमारे 51 साथियों के सीने पर ही गोलियां इसलिए मारी गई कि नेपाली सेना में एक भी गैर पहाड़ी जवान नहीं है।