फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में प्रचंड गर्मी, बेहोश हुए विधायक

झारखंड में प्रचंड गर्मी, बेहोश हुए विधायक

पूरे झारखंड में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को राज्य भर में प्रचंड गर्मी पड़ी। दिन भर गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को काफी परेशान किया। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस...

झारखंड में प्रचंड गर्मी, बेहोश हुए विधायक
एजेंसीMon, 20 Apr 2015 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

पूरे झारखंड में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को राज्य भर में प्रचंड गर्मी पड़ी। दिन भर गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को काफी परेशान किया। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह राज्य में सबसे अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।

पलामू के प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में गर्मी के कारण पांकी के विधायक विदेश सिंह कचहरी परिसर में ताईद शेड के पास बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें दो उल्टियां हुईं। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां लू का लक्षण देखते हुए डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। डॉ आरके रंजन ने बताया कि विदेश सिंह को दो बोतल स्लाइन चढ़ाने के साथ-साथ ओआरएस दिया गया। जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार है। उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

विभिन्न शहरों का तापमान
शहर    अधिकतम    न्यूनतम
मेदिनीनगर    43    26
रामगढ़    42    26
बोकारो    42    24
गढ़वा    42    21
जमशेदपुर    41    26
चाईबासा    40    26
चतरा    40    24
रांची    39    25
हजारीबाग    39    23
धनबाद    39    22
लातेहार    39    21
कोडरमा    38    24
सिमडेगा    38    23
देवघर    38    23
गुमला    38    21
गिरिडीह    37    24
लोहरदगा    37    22
दुमका    35    21
खूंटी    32    23
गोड्डा    32    22
पाकुड़    32    22
जामताड़ा    31    22
साहिबगंज    31    17

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें