फोटो गैलरी

Hindi Newsजाट समुदाय से होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष!

जाट समुदाय से होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष!

26 अक्तूबर को चंडीगढ़ में भाजपा की पहली मनोहर सरकार बनने जा रही है। किन-किन को मंत्री पद तो किसे पार्टी प्रमुख बनाया जाएगा। इसके लिए आजकल हर गली-नुक्कड़ पर चर्चा हो रही है। पार्टी उच्च पदस्थ सूत्र...

जाट समुदाय से होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष!
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Oct 2014 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

26 अक्तूबर को चंडीगढ़ में भाजपा की पहली मनोहर सरकार बनने जा रही है। किन-किन को मंत्री पद तो किसे पार्टी प्रमुख बनाया जाएगा। इसके लिए आजकल हर गली-नुक्कड़ पर चर्चा हो रही है।

पार्टी उच्च पदस्थ सूत्र कहते हैं कि भाजपा में जाट विधायकों की संख्या आधा दर्जन के करीब है। जबकि 8 वैश्य, 7 पंजाबी तो 4 ब्राह्मण बताए जा रहे हैं। जबकि बाकी विधायक अनुसूचित व पिछड़ी जाति के हैं। माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश में जातिगत संतुलन बनाए रखने के लिए जहां पंजाबी समुदाय का सीएम बनने पर जाट समुदाय से पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने का मन बना रही है। वैश्य, ब्राह्मण व एससी-बीसी को प्रतिनिधित्व देने की बात की जा रही है।

जाट समुदाय से मंत्री बनने वालों में सबसे उपर कैप्टन अभिमन्यू, ओम प्रकाश धनखड़, प्रेमलता डूमरखां व सुरेंद्र बरवाला का नाम लिया जा रहा है। अब ओम प्रकाश धनखड़ व कैप्टन अभिमन्यू में से किसी एक को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा जोरों पर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें