अवध असम एक्सप्रेस में सेना के जवानों ने की महिलाओं से छेड़खानी
मुजफ्फरपुर वाया छपरा गोरखपुर रेलखंड पर 15909 अप अवध असम एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात सेना के जवानों ने एसी बोगी में महिलाओं के साथ छेड़खानी की। कोच अटेंडेंट ने जवानों को मना किया तो जवान उलझ गए। इसकी...
मुजफ्फरपुर वाया छपरा गोरखपुर रेलखंड पर 15909 अप अवध असम एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात सेना के जवानों ने एसी बोगी में महिलाओं के साथ छेड़खानी की। कोच अटेंडेंट ने जवानों को मना किया तो जवान उलझ गए। इसकी जानकारी सीवान आरपीएफ पोस्ट को किसी यात्री ने दी तो सीवान आरपीएफ पोस्ट के सब इंस्पेक्टर विरेन्द्र कुमार आरपीएफ जवानों के साथ ट्रेन में सर्च किया और एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान सेना के जवानों ने अपने एक साथी की गिरफ्तारी का विरोध किया।
गिरफ्तार जवान पंजाब के तरणतारण जिले के गोविंद बाल थाने के ख्वासपुर गांव के गुलचरण सिंह का पुत्र मानप्रीत सिंह है। वह गुवाहाटी में 14 पंजाब रेजिमेंट में जीडी के पद पर पदस्थापित है। उसे सीवान जीआरपी प्रभारी ने शनिवार को रेलव कोर्ट सोनपुर में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कानपुर के शास्त्री नगर मोहल्ले की महिला अनामिका शर्मा के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।
आरपीएफ व जीआरपी के कोच अटेंडेंट ने भी छेड़खानी की लिखित शिकायत की है। महिला गुवाहाटी से दिल्ली जा रही थी। यात्रियों ने बताया कि ए वन व बी वन में सेना के जवान भी यात्रा कर रहे थे। शाम होते ही सेना के जवानों ने शराब पी और महिलाओं से छेड़खानी शुरू कर दी। मना करने पर मारपीट करने पर उतारु हो गए। गिरफ्तार जवान के पास से दो मोबाइल, आईकार्ड व तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं। सीवान जीआरपी प्रभारी एसके द्विवेदी ने कहा कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार जवान को जेल भेज दिया गया है।