फोटो गैलरी

Hindi Newsलंदन में PM नवाज ने की शॉपिंग, फोटो लेने पर महिला के साथ हुई बदसलूकी

लंदन में PM नवाज ने की शॉपिंग, फोटो लेने पर महिला के साथ हुई बदसलूकी

उरी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। नई दिल्ली के कूटनीतिक दबाव के आगे पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ता नजर आने लगा है। भारत के बहिष्कार के बाद सार्क सम्मेलन पर भी खतरे

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 28 Sep 2016 01:18 PM


उरी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। नई दिल्ली के कूटनीतिक दबाव के आगे पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ता नजर आने लगा है। भारत के बहिष्कार के बाद सार्क सम्मेलन पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।  वहीं इन सबके बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लंदन में शॉपिंग करते नजर आए। इतना हीं नहीं इस दौरान जब एक महिला ने उनकी फोटो लेनी चाही तो उनके सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी की। वहीं इस घटना के बाद तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान ने शरीफ पर निशाना साधा है। और जानकारी के लिए आगे की स्लाइड में देखें 

लंदन में PM नवाज ने की शॉपिंग, फोटो लेने पर महिला के साथ हुई बदसलूकी1 / 3

लंदन में PM नवाज ने की शॉपिंग, फोटो लेने पर महिला के साथ हुई बदसलूकी

 

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक लंदन स्थित डेटा साइंटिस्ट शोएब तैमूर ने ट्वीट किया है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर एक परिचित ने नवाज शरीफ को शॉपिंग करते हुए देखा। शरीफ खुद को एक पाकिस्तानी नागरिक की ओर से अप्रोच किए जाने पर घबरा गए। उनकी सुरक्षा टीम ने महिला को ऐसा करने से रोका। हैरोड्स के सुरक्षाकर्मी स्टाप ने महिला से उसका फोन ले लिया

 


तभी नवाज के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे रोक दिया। इतना ही नहीं महिला का मोबाइल भी उससे छीन लिया गया। गार्ड ने महिला से पूछा कि मॉल में शॉपिंग के लिए वह अपने पति के साथ क्यों नहीं आई।

 

बाद में महिला को लंदन स्थित पाकिस्तान हाईकमीशन ले जाया गया। महिला को उसका मोबाइल भी नहीं लौटाया गया। 

तैमूर का ये भी कहना है कि महिला से ये सवाल किया गया कि वो स्टोर में किसी मर्द साथी के बगैर क्यों मौजूद है? तैमूर के मुताबिक महिला को बाद में लंदन स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन ले जाया गया। महिला से कहा गया  कि अगर वो हैरोड्स में नवाज शरीफ के खरीददारी करते फोटो को भी ट्वीट किया।

लंदन में PM नवाज ने की शॉपिंग, फोटो लेने पर महिला के साथ हुई बदसलूकी2 / 3

लंदन में PM नवाज ने की शॉपिंग, फोटो लेने पर महिला के साथ हुई बदसलूकी


इमरान खान ने साधा निशाना


वहीं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने भी नवाज शरीफ पर हमला बोला है।

 

हमरान ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूर्वी सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव का माहौल है, जबकि पीएम लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं।

लंदन में PM नवाज ने की शॉपिंग, फोटो लेने पर महिला के साथ हुई बदसलूकी3 / 3

लंदन में PM नवाज ने की शॉपिंग, फोटो लेने पर महिला के साथ हुई बदसलूकी