फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा की साइकिल पंचर कर देगी जनता: केशव मौर्य

सपा की साइकिल पंचर कर देगी जनता: केशव मौर्य

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा कि जनता यूपी की सपा सरकार की साइकिल विधानसभा चुनाव में पंचर कर देगी। सपा सरकार अपने कर्मों से ही सत्ता से  बाहर होगी। जनता बस चुनाव का इंतजार...

सपा की साइकिल पंचर कर देगी जनता: केशव मौर्य
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 11 Apr 2016 01:07 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा कि जनता यूपी की सपा सरकार की साइकिल विधानसभा चुनाव में पंचर कर देगी। सपा सरकार अपने कर्मों से ही सत्ता से  बाहर होगी। जनता बस चुनाव का इंतजार कर रही है।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि  यूपी में इस बार भाजपा  सरकार बनाएगी। हम अकेले चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। पार्टी केंद्रीय नेतृत्व मई-जून में पार्टी के टिकट जारी करने पर विचार कर रहा है। समय से टिकट जारी हो जाने से प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को पर्याप्त मौका मिल जाएगा। उससे पहले हम पार्टी के हर कार्यकर्ता के घर तक पहुंच चुके होंगे। 
 
सेंट्रल स्टेशन पर स्वागत को उमड़े भाजपाई
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यूपी पहुंचे सांसद केशव मौर्य का सोमवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जोशीला स्वागत किया गया। नई दिल्ली से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे केशव मौर्य के स्वागत के लिए सैकड़ों भाजपाई फूल माला, ढोल मंजीरा, झंडा, बैनर के साथ पहुंचे थे। एक्जीक्यूटिव कोच के गेट पर भी भाजपाइयों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। इस मौके पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक सलिल विश्नोई, सतीश महाना, रघुनंदन भदौरिया, प्रेमलता कटियार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच थे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें