फोटो गैलरी

Hindi Newsबेटी और पोती के साथ दादी भी पहुंची जेल

बेटी और पोती के साथ दादी भी पहुंची जेल

मेक्सिको में हत्या के एक मामले में पुलिस ने 80 वर्षीया एक वृद्धा को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में पुलिस पहले ही इस वृद्ध महिला की बेटी और पोती को गिरफ्तार कर चुकी है। समाचार एजेंसियों के अनुसार इन...

बेटी और पोती के साथ दादी भी पहुंची जेल
एजेंसीTue, 02 Mar 2010 11:53 AM
ऐप पर पढ़ें

मेक्सिको में हत्या के एक मामले में पुलिस ने 80 वर्षीया एक वृद्धा को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में पुलिस पहले ही इस वृद्ध महिला की बेटी और पोती को गिरफ्तार कर चुकी है। समाचार एजेंसियों के अनुसार इन तीन महिलाओं को 20 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक का शव गत वर्ष अगस्त में बरामद किया गया था।

पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार 80 महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। दो माह पहले महिला की बेटी रोक्सान एरीडोन (46) और पोती लेसली एरेलेंस (20) को गिरफ्तार किया गया था। तीनों को एक ही जेल में रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें