फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तान को 3.2 अरब डॉलर देगा अमेरिका

पाकिस्तान को 3.2 अरब डॉलर देगा अमेरिका

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि उनका विभाग पाकिस्तान को अगले वित्त वर्ष में 3.2 अरब डॉलर देने पर विचार कर रहा है। हिलेरी क्लिंटन ने बुधवार को सीनेट की विनियोग सिमित को बताया कि...

पाकिस्तान को 3.2 अरब डॉलर देगा अमेरिका
एजेंसीThu, 25 Feb 2010 11:07 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि उनका विभाग पाकिस्तान को अगले वित्त वर्ष में 3.2 अरब डॉलर देने पर विचार कर रहा है।

हिलेरी क्लिंटन ने बुधवार को सीनेट की विनियोग सिमित को बताया कि इस राशि का उपयोग आतंकवादियों से निपटने, आर्थिक विकास को सहयोग देने, प्रजातंत्र को मजबूत बनाने और पाकिस्तान की जनता से लंबे समय तक स्थाई रिश्ते बनाने में किया जा रहा है।

इसमें अगले पांच सालों तक असैन्य कार्यक्रमों के लिए दिए जाने वाले 1.5 अरब डॉलर की सहायता के राशि का आवंटन भी शामिल है। आगामी बजट में यमन को दी जाने सैन्य और असैन्य सहायता में 59 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला भी किया गया है। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि सहायता राशि का उपयोग विश्व की चुनौतियों से निपटने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने में किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें