फोटो गैलरी

Hindi Newsशिवराज पाटिल पंजाब और नारायणन होंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

शिवराज पाटिल पंजाब और नारायणन होंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने शनिवार देर रात आठ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की। राष्ट्रपति भवन की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड के राज्यपाल के शंकरनारायणन को महाराष्ट्र का राज्यपाल...

शिवराज पाटिल पंजाब और नारायणन होंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल
एजेंसीSun, 17 Jan 2010 12:44 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने शनिवार देर रात आठ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की। राष्ट्रपति भवन की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड के राज्यपाल के शंकरनारायणन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है और उनकी जगह एमओएच फारूख को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन को आंध्र प्रदेश भेजा गया है और उनकी जगह शेखर दत्त को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल प्रभा राव को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उनके स्थान पर उर्मिला सिंह को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

एमके नारायणन को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि शिवराज पाटिल को पंजाब के राज्यपाल के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का दायित्व भी सौंपा गया है। पाटिल को मुंबई के 26/11 के हमलों के कारण केंद्रीय गृह मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

 

75 वर्षीय नारायणन की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद रिक्त हो गया है जिसकी दौड़ में पूर्व विदेश सचिवों श्याम सरन और शिवशंकर मेनन को सबसे आगे माना जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें