फोटो गैलरी

Hindi Newsमिस जिब्राल्टर के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज

मिस जिब्राल्टर के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज

जिब्राल्टर की कैयानो एल्डोरीनो ने शनिवार को एक भव्य समारोह में मिस वर्ल्ड 2009 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने विश्व भर की 111 प्रतिभागियों को हराकर यह खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में भारत का...

मिस जिब्राल्टर के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 13 Dec 2009 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

जिब्राल्टर की कैयानो एल्डोरीनो ने शनिवार को एक भव्य समारोह में मिस वर्ल्ड 2009 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने विश्व भर की 111 प्रतिभागियों को हराकर यह खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मिस इंडिया पूजा चोपड़ा अंतिम दौर में नहीं पहुंच पाईं।

पेशे से एच आर क्लर्क 22 वर्षीय सुंदरी ने पहली बार अपने देश के लिए यह खिताब जीता है। आंखों में खुशी के आंसू भरे एल्डरीनो ने कहा कि धन्यवाद दक्षिण अफ्रीका। यह मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण क्षण है। मिस मेक्सिको पेरला बेल्ट्रान दूसरे स्थान पर रहीं जबकि मेजबान दक्षिण अफ्रीका की तातूम किश्वार को तीसरा स्थान मिला।

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा इसमें निर्णायक की भूमिका में थीं। अंतिम दौर में सात सुंदरियों के बीच कड़ा मुकाबला था। एल्डरीनो को मिस वर्ल्ड 2008 रूस की सेनियासुखी नोवा ने ताज पहनाया। मिस इंडिया पूजा चोपड़ा 15 सुंदरियों के साथ सेमीफाइनल तक पहुंचीं लेकिन इसके बाद के दौर में वह नहीं पहुंच पाईं।

भारत ने अंतिम बार वर्ष 2000 में यह खिताब जीता था जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। भारत से पांच मिस वर्ल्ड हुई हैं जिनमें रीता फारिया ने 1966 में, ऐश्वर्या राय ने 1994 में, डायना हेडन ने 1997 में और युक्ता मुखी ने 1999 में यह खिताब जीता। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2000 में यह खिताब जीता। भारत और वेनेजुएला से सबसे अधिक पांच-पांच मिस वर्ल्ड हुई हैं।

एल्डरीनो के जीतने के बाद पूरे जिब्राल्टर में खुशी मनाई जा रही है। इस सौंदर्य प्रतियोगिता को विश्व भर में लाखों लोगों ने देखा। जिब्राल्टर के चीफ मिनिस्टर पीटर कारूआना ने कहा कि यह उसके एवं जिब्राल्टर के लिए शानदार उपलब्धि है। वह एक विशेष महिला है जो बड़ी सफलता की हकदार है। घर लौटने पर हम उनका शानदार स्वागत करेंगे।

सौंदर्य प्रतियोगिता लगातार दूसरी बार जोहांसबर्ग में हुआ। अफ्रीकी ड्रमों और परंपरागत नर्तकों के साथ 112 देशों की सुंदरियों का स्टेज पर परिचय कराया गया। उनके साथ उनके देश के बच्चें राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें