फोटो गैलरी

Hindi Newsबीजेपी का संचालन नहीं करता आरएसएस: भागवत

बीजेपी का संचालन नहीं करता आरएसएस: भागवत

सर संघ चालक मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि उनका संगठन भाजपा का संचालन नहीं करता। उन्होंने भाजपा को एक स्वतंत्र राजनीतिक संगठन बताया। भागवत ने संवाददाताओं से कहा हम भाजपा का संचालन नहीं करते हैं और...

बीजेपी का संचालन नहीं करता आरएसएस: भागवत
एजेंसीSat, 05 Dec 2009 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

सर संघ चालक मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि उनका संगठन भाजपा का संचालन नहीं करता। उन्होंने भाजपा को एक स्वतंत्र राजनीतिक संगठन बताया।

भागवत ने संवाददाताओं से कहा हम भाजपा का संचालन नहीं करते हैं और वह एक स्वतंत्र राजनीतिक संगठन है। हमारे पास उसके संचालन के लिए समय भी नहीं है। बहरहाल, उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर भाजपा किसी रचनात्मक विषय पर सहयोग मांगती है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मदद को तैयार रहता है।

भाजपा में नेतृत्व के मुद्दे के संदर्भ में कई प्रश्नों पर भागवत ने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है और मुझे उम्मीद है कि राजनीतिक दल इसे सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का आगला अध्यक्ष कौन होगा इस पर निर्णय करना उनका काम है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या आरएसएस चाहता है कि अगला भाजपा अध्यक्ष दिल्ली से बाहर का हो तब उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है और वास्तविकता यह है कि इस बात की सूचना उन्होंने (भाजपा) हमें दी। हम नहीं जानते कि उनका अगला अध्यक्ष कौन होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें