Hindi Newsशेयर बाजारों में गिरावट
शेयर बाजारों में गिरावट
देश के शेयर बाजारों में कोरोबार के आखिरी दिन शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 16772.75 पर खुला और 1.28 बजे...
एजेंसीFri, 20 Nov 2009 11:24 AM
ऐप पर पढ़ें
देश के शेयर बाजारों में कोरोबार के आखिरी दिन शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 16772.75 पर खुला और 1.28 बजे गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 16,763.15 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को सेंसेक्स 16,785.65 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' गिरावट के साथ 4988.75 पर खुला और लगभग इसी समय यह गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 4978.25 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को निफ्टी 4989.00 पर बंद हुआ था।