फोटो गैलरी

Hindi Newsसही समय पर सौंप दूंगा बागडोर: राजनाथ

सही समय पर सौंप दूंगा बागडोर: राजनाथ

राजनाथ सिंह का सोमवार को इस बारे में रुख अनुकूल रहा कि अगर पार्टी जल्द ही आम सहमति से उनके उत्तराधिकारी को चुन लेती है तो वह पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे। आरएसएस के महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख नितिन...

सही समय पर सौंप दूंगा बागडोर: राजनाथ
एजेंसीMon, 16 Nov 2009 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

राजनाथ सिंह का सोमवार को इस बारे में रुख अनुकूल रहा कि अगर पार्टी जल्द ही आम सहमति से उनके उत्तराधिकारी को चुन लेती है तो वह पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे।

आरएसएस के महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख नितिन गडकरी का समर्थन करने की खबरों के बीच सिंह ने यह साफ कर दिया कि उनका कार्यकाल वस्तुत: खत्म हो रहा है और वह उत्तराधिकार के मुद्दे पर जल्द फैसला चाहेंगे।
 सिंह का बतौर भाजपा अध्यक्ष कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है।

राजनाथ ने कहा कि एक तरह से बतौर अध्यक्ष मेरा कार्यकाल खत्म होने के करीब है। सही समय पर मैं बागडोर नए अध्यक्ष को सौंप दूंगा ताकि जिम्मेदारी में बदलाव आ सके। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए अंतिम समय सीमा तय की है, सिंह ने कहा कि मैंने तारीख अब तक तय नहीं की है।

बहरहाल, राजनाथ ने कहा कि वह इस मुद्दे पर पार्टी में बनने वाली आम सहमति का पालन करेंगे। सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि पार्टी की राज्य इकाइयों में संगठन के चुनाव जल्द खत्म हो जाएं। नए अध्यक्ष का चुनाव तभी हो सकेगा जब पचास फीसदी राज्य इकाइयों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे, लेकिन 31 दिसंबर तक ऐसा होना संभव प्रतीत नहीं होता।

सिंह से करीब से जुड़े सूत्रों ने कहा कि अगर प्रक्रिया फरवरी या मार्च तक चलती है तो भाजपा प्रमुख की तब तक इंतजार करने की संभावना नहीं है। सिंह को 26 नवंबर 2006 को पार्टी अध्यक्ष चुना गया था। हो सकता है कि वह इसी तारीख को अंतिम समय सीमा मानें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें