फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंहमांगी कीमत पर..

मुंहमांगी कीमत पर..

हाल में दक्षिण के एक धाकड़ निर्माता ने ऐश्वर्या राय को मुंहमांगी कीमत पर साइन करने के लिए मुंबई में डेरा जमाया। कई बार आनाकानी के बाद ऐश उनकी स्क्रिप्ट सुनने के लिए तैयार हुई। पर साथ में यह शर्त जोड़...

मुंहमांगी कीमत पर..
एजेंसीFri, 13 Nov 2009 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

हाल में दक्षिण के एक धाकड़ निर्माता ने ऐश्वर्या राय को मुंहमांगी कीमत पर साइन करने के लिए मुंबई में डेरा जमाया। कई बार आनाकानी के बाद ऐश उनकी स्क्रिप्ट सुनने के लिए तैयार हुई। पर साथ में यह शर्त जोड़ दी कि इसमें उनकी जोड़ी पति अभिषेक बच्चन के साथ बनायी जयेगी। बस, यहीं पूरा मामला अटक गया। निर्माता ने उन्हें साइन करने का ख्याल ही छोड़ दिया। असल में ‘दिल्ली-6’ के बाद फिर एक बार अभिषेक की स्थिति कमजोर हुई है। ट्रेड विशेषज्ञ अब मानने लगे हैं कि अकेले अभिषेक अब किसी फिल्म को चला नहीं सकते। यह ठीक है कि ‘गुरु’ के बाद वो एक अच्छे एक्टर के रूप में सामने आये हैं, पर उनमें वो चार्म नहीं है, जो आज के कुछेक बड़े सितारों में है, इसलिए परदे पर पत्नी ऐश के साथ भी उनकी कैमिस्ट्री नहीं जम रही है। निर्माता आज भी ऐश को रितिक या अक्षय जसे अभिनेता के साथ पेश करने के लिए बेताब हैं, पर अभि के साथ उनकी जोड़ी बनाने के मामले में वो बिदक जाते हैं। एकमात्र मणि रत्नम यह रिस्क उठा रहे हैं। मणि की तेजी से पूरी हो रही फिल्म ‘रावण’ में अभिनेता गोविंदा भी एक बेहद अहम भूमिका में हैं। जहिर है इस बार मणि ने ज्यादा रिस्क ना उठाते हुए उन्हें गोविंदा जैसे एक बड़े हीरो का सहारा भी दिया है। अभिषेक जैसे अभिनेता के लिए यही अच्छा होगा कि वो दो हीरो वाली फिल्में ज्यादा करें। तब शायद ऐश उनकी चिंता करनी छोड़ दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें