फोटो गैलरी

Hindi Newsदासमुंशी उपचार के लिए जाएंगे जर्मनी

दासमुंशी उपचार के लिए जाएंगे जर्मनी

एक वर्ष से अधिक समय से लकवाग्रस्त स्थिति में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी को अगले सप्ताह स्टेम सेल थेरेपी के लिए जर्मनी ले जाया जाएगा। दासमुंशी की...

दासमुंशी उपचार के लिए जाएंगे जर्मनी
एजेंसीSat, 24 Oct 2009 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

एक वर्ष से अधिक समय से लकवाग्रस्त स्थिति में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी को अगले सप्ताह स्टेम सेल थेरेपी के लिए जर्मनी ले जाया जाएगा।

दासमुंशी की पत्नी और सांसद दीपा दासमुंशी ने कालीगंज स्थित अपने आवास पर बताया कि उनके पति उपचार के लिए 30 अक्तूबर को जर्मनी के डसेलडोर्फ के लिए उड़ान भरेंगे। दीपा ने कहा कि जर्मनी के डाक्टरों के भरोसा दिया है कि दासमुंशी ठीक हो जाएंगे।

दीपा के अलावा उनके रिश्तेदार असीम और दो डाक्टर भी बीमार दासमुंशी के साथ जर्मनी जाएंगे।
 दासमुंशी को पिछले वर्ष 12 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया था लेकिन बाद में उन्हें नई दिल्ली के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें