फोटो गैलरी

Hindi Newsमोनिका का मन

मोनिका का मन

अपने करियर को दोबारा लाइन पर लाने की जुगत में लगी मोनिका बेदी इन दिनों काफी खुश हैं। मोनिका सहारा वन के एक थ्रिलर शो में जल्द ही नजर आएंगी। आए दिन कुछ नया करने वाली मोनिका इस शो को लेकर बेहद उत्साहित...

मोनिका का मन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 11 Sep 2009 04:07 PM
ऐप पर पढ़ें

अपने करियर को दोबारा लाइन पर लाने की जुगत में लगी मोनिका बेदी इन दिनों काफी खुश हैं। मोनिका सहारा वन के एक थ्रिलर शो में जल्द ही नजर आएंगी। आए दिन कुछ नया करने वाली मोनिका इस शो को लेकर बेहद उत्साहित हैं। छोटे पर्दे पर थ्रिल और एक्शन के साथ उनकी यह पहली पारी होगी। 

‘बिग बॉस-2’ और ‘झलक दिखला जा-3’ से चर्चा में आई मोनिका बेदी, जिस थ्रिलर शो में दिखाई देंगी, उसका पूरा कॉन्सेप्ट बड़ा ही दिलचस्प है। शो का नाम है ‘मिस्टर एंड मिसेज मिश्रा’।फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने इस शो का निर्माण किया है। 14 सितंबर से यह शो सहारा वन पर प्रसारित होने जा रहा है। शो पूरी तरह से एक्शन और सस्पेंस के मसाले से तैयार किया गया है, जिसे देख दर्शक चौंक जाएंगे। मोनिका इस शो में जिस किरदार को निभा रही हैं, उस पर कत्ल का शक जताया जाता है। अपने करियर की दोबारा शुरुआत में लगी मोनिका इन दिनों जम कर काम कर रही हैं। यही वजह है कि बिग बॉस-2, डांस शो और अपनी एलबम निकालने के बाद अब मोनिका इस थ्रिलर शो को काफी अहम मान रही हैं। शो के बारे में मोनिका का कहना है, ‘जब मुझे इस शो का ऑफर आया तो मैंने तुरंत हां कर दी। इस तरह का शो बहुत कम लोगों को मिलता है। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।’

जानकारी के अनुसार, शो की कहानी का केंद्र एक घर है, जिसमें चारों तरफ कैमरे लगे हैं। शो के दौरान एक प्रतियोगी का कैमरे के सामने कत्ल हो जाता है और इस कत्ल का शक अन्य लोगों पर आता है। अब इस बात का पता लगा पाना शो देखने से पहले बेहद मुश्किल है कि अंत में क्या होता है। इस शो में मोनिका के अलावा पायल रोहतगी, कश्मीरा शाह जैसे सिलेब्रिटीज भी भाग ले रहे हैं, जो इस शो को अपनी कातिल अदाओं और चालबाज दिमाग से और भी जानदार बना देंगे।

इससे पहले इस तरह का कॉन्सेप्ट सिर्फ विदेशों में ही इस्तेमाल किया जाता रहा है। मोनिका अपने इस नए थ्रिलर अवतार से बहुत उम्मीदें रखती हैं। उनका कहना है, ‘इस बारे में कोई दो राय नहीं कि बिग बॉस ने मेरी दुनिया बदल दी है। इसी शो के जरिये मैंने अपनी बात लोगों तक पहुंचाई और लोगों ने इसे समझ। फिर डांस शो आया, जिसमें एक बार फिर मुझे दर्शकों का प्यार मिला।’

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें