फोटो गैलरी

Hindi Newsनेपाल में भारतीय पुजारियों पर हमले की निंदा

नेपाल में भारतीय पुजारियों पर हमले की निंदा

काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर के दो भारतीय पुजारियों पर माओवादियों के हमले की भारत ने शनिवार को निंदा की। नेपाल के सांस्कृतिक मंत्री ने इस घटना पर पुजारियों से माफी मांगी है। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा...

नेपाल में भारतीय पुजारियों पर हमले की निंदा
एजेंसीSat, 05 Sep 2009 02:34 PM
ऐप पर पढ़ें

काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर के दो भारतीय पुजारियों पर माओवादियों के हमले की भारत ने शनिवार को निंदा की। नेपाल के सांस्कृतिक मंत्री ने इस घटना पर पुजारियों से माफी मांगी है।

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने बेंगलुरू में संवाददाताओं से कहा कि हम माओवादियों द्वारा पुजारियों पर किए गए हमले से अवगत हैं और नेपाल सरकार के संपर्क में हैं।

उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली है कि मंदिर के चारों ओर सुरक्षा कड़ी की गई है और हमले के शिकार दोनों पुजरियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काठमांडू में भारतीय राजदूत राकेश सूद ने यह मुद्दा नेपाल सरकार के समक्ष उठाया।

उल्लेखनीय है कि लोहे की छड़ों से लैस माओवादियों के एक समूह ने शुक्रवार को भारतीय पुजरियों पर हमला किया था। हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ डाले थे और उनके पवित्र जनेऊ भी तोड़ दिए थे।

पशुपतिनाथ मंदिर में केवल दक्षिण भारत से ही पुजरी बनाने की 8क्क् वर्ष पुरानी परंपरा के तहत नियुक्त गिरीश भट्ट और राघवेंद्र भट्ट इस महीने कर्नाटक से काठमांडू गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें