फोटो गैलरी

Hindi Newsचीन, इंडोनेशिया व न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके

चीन, इंडोनेशिया व न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके

चीन के छिनाए प्रांत के गोलमुद शहर से 165 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में शुक्रवार को भूकम्प के तीव्र झटके महसूस किये गये। जियालाजिकल सर्वे के अनुसार भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 22 मिनट पर आये भूकम्प की...

चीन, इंडोनेशिया व न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके
एजेंसीFri, 28 Aug 2009 12:09 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन के छिनाए प्रांत के गोलमुद शहर से 165 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में शुक्रवार को भूकम्प के तीव्र झटके महसूस किये गये।

जियालाजिकल सर्वे के अनुसार भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 22 मिनट पर आये भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 थी। संभावित नुकसान का जायजा लेने के लिये स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है।

भूकम्प के केन्द्र के करीब शितेशान कस्बे की अधिकारी यू श्याओयिंग ने एएफपी को टेलीफोन पर बताया कि अधिकारियों को नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दे दिये हैं। उसने कहा कि तत्काल जनमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

पास के दाचीदान कस्बे में भी अधिकारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं। वहां के एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उधर इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में भी शुक्रवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इसमें जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 मापी गई है।

न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के पास तड़के 5.2 तीव्रता का भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण नुकसान की कोई खबर नहीं है। भारतीय समयानुसार भूकंप का झटका गुरुवार को शाम सात बजकर 40 मिनट पर महसूस किया गया। यह वेलिंगटन से 20 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था।

सरकारी एजेंसी जीएनएस साइंस ने कहा कि भूकंप की गहराई 30 किलोमीटर भीतर तक थी। पुलिस ने कहा कि उन्हें ढे़र सारे फोन काल प्राप्त हुए हैं और लोग जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। अब तक किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें