फोटो गैलरी

Hindi Newsराजीव गांधी मारे जाएंगे जानता था पद्मनाथन

राजीव गांधी मारे जाएंगे जानता था पद्मनाथन

लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के नए प्रमुख सिल्वाराजा पद्मनाथन को इस बात की जानकारी थी कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या होने वाली है। उसने यह बात तमिलनाडु में अपने नजदीकी...

राजीव गांधी मारे जाएंगे जानता था पद्मनाथन
एजेंसीFri, 07 Aug 2009 02:09 PM
ऐप पर पढ़ें

लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के नए प्रमुख सिल्वाराजा पद्मनाथन को इस बात की जानकारी थी कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या होने वाली है। उसने यह बात तमिलनाडु में अपने नजदीकी सहयोगी को बता दिया था। हालांकि उसने यह साफ नहीं किया था कि निशाने पर राजीव गांधी हैं।

उधर श्रीलंकाई सेना ने लिट्टे के नए प्रमुख सिल्वाराजा पद्मनाथन की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे राजधानी कोलंबो में रखा गया है। हालांकि श्रीलंकाई सेना ने यह नहीं बताया कि पद्मनाथन को कहां गिरफ्तार किया गया।

सेना ने गुरुवार देर रात थाईलैंड से पद्मनाथन की गिरफ्तारी का दावा किया गया था, लेकिन थाईलैंड के प्रधानमंत्री अभिसित विजयजीबा ने इस दावे का खंडन किया। श्रीलंकाई सेना के प्रवक्ता उदय नान्यक्कारा ने कहा कि पद्मनाथन कोलंबो में सेना की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है लेकिन इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उसे कहां गिरफ्तार किया गया। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि नहीं कि पद्मनाथन से सेना पूछताछ कर रही है या अन्य कोई विभाग।

श्रीलंका में 25 वर्षो के संघर्ष के बाद लिट्टे प्रमुख वेल्लूपिल्लई प्रभाकरण की मौत गत मई में हो गई जिसके बाद पद्मनाथन बचे हुए तमिल लड़ाकों का नेतृत्व कर रहा था। इंटरपोल को भी दो मामलों में पद्मनाथन की तलाश थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें