फोटो गैलरी

Hindi Newsगोवा की ओर बढ़ते जहाज पर नौसेना सतर्क

गोवा की ओर बढ़ते जहाज पर नौसेना सतर्क

भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने इस खुफिया जानकारी के बाद कोंकण तट पर अपनी गश्त बढ़ा दी है कि एक संदिग्ध जहाज गोवा की ओर बढ़ रहा है। गोवा पुलिस को इस बारे में जानकारी गुरुवार रात सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र)...

गोवा की ओर बढ़ते जहाज पर नौसेना सतर्क
एजेंसीFri, 31 Jul 2009 12:24 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने इस खुफिया जानकारी के बाद कोंकण तट पर अपनी गश्त बढ़ा दी है कि एक संदिग्ध जहाज गोवा की ओर बढ़ रहा है। गोवा पुलिस को इस बारे में जानकारी गुरुवार रात सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) पुलिस से मिली। गोवा पुलिस ने नौसेना को आगे बढ़ रहे संदिग्ध जहाज के बारे में सतर्क किया।

भारतीय नौसेना के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन मनोहर नांबियार ने बताया कि हमें जहाज की गतिविधि के बारे में गोवा पुलिस ने सूचना दी, लेकिन हम अभी खबरों का पता लगा रहे हैं। सिंधुदुर्ग पुलिस को मिली जानकारी मछुआरों द्वारा दी गई सूचना पर आधारित है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जहाज के बारे में कोई खास ब्यौरा नहीं मिला है। सूचना में इस बात का भी उल्लेख नहीं है कि यह कोई बड़ा जहाज है या छोटा। पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) आत्माराम देशपांडे ने कहा कि भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने सूचना मिलने के तत्काल बाद तलाशी अभियान छेड़ दिया, लेकिन अब तक कोई खास जानकारी नहीं मिली है। इसका मतलब यह है कि जहाज का पता नहीं लगाया जा सका है या सूचना सही नहीं है।

गोवा पुलिस ने कहा कि मिली जानकारी के मुताबिक जहाज को सुबह तक राज्य के तट तक पहुंचना था। देशपांडे ने कहा कि इन दिनों खराब मौसम की वजह से समुद्र में किसी जहाज की गतिविधि मुश्किल है। इसलिए यदि कोई जहाज है तो उसका पता लगाना कठिन नहीं है।

गोवा पुलिस ने कहा कि उसने तटीय पुलिस स्टेशनों को सतर्क कर दिया है जो तटीय क्षेत्र क्षेत्र में निगरानी बढ़ाएंगे, क्योंकि वह कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती। मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद खुफिया एजेंसियों द्वारा समुद्र के जरिए हमले की आशंका जताई गई थी, जिन्होंने यह भी कहा था कि लश्कर ए तैयबा की समुद्री इकाई संभवतः पश्चिमी तट को निशाना बना सकती है। स्वतंत्रता दिवस समारोहों के मददेनजर महाराष्ट्र और कर्नाटक के साथ ही गोवा भी सतर्क है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें