फोटो गैलरी

Hindi Newsचीन में बाढ़ व भूस्खलन से 66 मरे, हजारों बेघर

चीन में बाढ़ व भूस्खलन से 66 मरे, हजारों बेघर

चीन के दक्षिणी भाग में भारी बरसात से आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है। एजेंसी के अनुसार पिछले माह से ही जारी भारी बारिश से चीन...

चीन में बाढ़ व भूस्खलन से 66 मरे, हजारों बेघर
एजेंसीThu, 30 Jul 2009 10:52 AM
ऐप पर पढ़ें

चीन के दक्षिणी भाग में भारी बरसात से आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है।

एजेंसी के अनुसार पिछले माह से ही जारी भारी बारिश से चीन के सिनचुआन, गुईझोयू, गुआनझी. हूनान और जिआंगझी क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है।

एजेंसी के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन से अब तक लगभग 34 करोड़ 20 लाख यूआन (5 करोड़ 7 लाख डॉलर) के लगभग की अनुमानित राशि के जानमाल का नुकसान हुआ है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें