Hindi Newsदिल्ली से रूठे इंद्र देव, उमस भरी गर्मी
दिल्ली से रूठे इंद्र देव, उमस भरी गर्मी
देश की राजधानी दिल्ली में बारिश न होने की वजह से चिलचिलाती धूप और उमस से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3...
एजेंसीSat, 18 Jul 2009 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें
देश की राजधानी दिल्ली में बारिश न होने की वजह से चिलचिलाती धूप और उमस से लोगों का जीना बेहाल हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम आद्र्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि न्यूनतम आर्द्रता 51 प्रतिशत रही।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घण्टों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।