फोटो गैलरी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक जर्मन सैलानी को कुछ अज्ञात बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक रमाकांत प्रसाद ने बताया कि आज तड़के...

एजेंसीWed, 08 Jul 2009 03:45 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक जर्मन सैलानी को कुछ अज्ञात बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक रमाकांत प्रसाद ने बताया कि आज तड़के जर्मन सैलानी जॉर्ज गैलोस(45वर्ष) को अज्ञात  बदमाशों ने गोली मार दी। जॉर्ज गैलोस को गंभीर हालत में आज उपचार के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक जॉर्ज गैलोस मंगलवार को लखीमपुर खीरी आए थे। यहां से उसे नेपाल सीमा पर स्थित महाराजगंज जिले के सोनौली जाना था। 

जॉर्ज गैलोस ने पुलिस को बताया कि उनके अनुरोध पर एक स्थानीय व्यक्ति ने रात में उन्हें रहने के लिए शरण दी थी। तड़के चार-पांच बदमाश वहां आए और उनसे उनका बैग छीनने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गोली मार दी। बैग में पासपोर्ट और कुछ नकदी मुद्रा थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें