फोटो गैलरी

Hindi Newsउर्वरक इकाइयों को गैस आपूर्ति से मंत्रालय चिंतित

उर्वरक इकाइयों को गैस आपूर्ति से मंत्रालय चिंतित

बंबई उच्च न्यायालय द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज को अधिकतम मात्रा में गैस की आपूर्ति आरएनआरएल को करने का आदेश देने के बाद उर्वरक मंत्रालय ने केजी डी 6 क्षेत्र से उर्वरक इकाइयों को प्राकृतिक गैस की...

उर्वरक इकाइयों को गैस आपूर्ति से मंत्रालय चिंतित
एजेंसीSat, 27 Jun 2009 01:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बंबई उच्च न्यायालय द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज को अधिकतम मात्रा में गैस की आपूर्ति आरएनआरएल को करने का आदेश देने के बाद उर्वरक मंत्रालय ने केजी डी 6 क्षेत्र से उर्वरक इकाइयों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पर चिंता जहिर की है।


उर्वरक मंत्रालय केजी डी 6 से १२ उर्वरक इकाइयों को आवंटित करीब 1.5 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन गैस की आपूर्ति के भविष्य को लेकर चिंतित है और उसने आपूर्ति के संबंध में आश्वासन मांगा है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के संयुक्त सचिव दीपक सिंघल ने कहा कि हमने सतत आपूर्ति पर पेट्रोलियम मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी चिंता जहिर कर दी है।

सरकार ने केजी डी 6 से गैस आवंटन में उर्वरक क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। यहां उर्वरक मंत्रालय के 100 दिन के एजेंडा की घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिंघल ने कहा कि हमें करीब 1.5 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन गैस आवंटित की गई है। फिलहाल इसे हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें