फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई में भारी बारिश, यातायात अस्त-व्यस्त

मुंबई में भारी बारिश, यातायात अस्त-व्यस्त

देश की व्यावसायिक राजधानी में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे शहर के बहुत से निचले इलाकों में पानी भर गया और यातायात बाधित होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे लोकल ट्रेन संचालन...

मुंबई में भारी बारिश, यातायात अस्त-व्यस्त
एजेंसीFri, 26 Jun 2009 01:37 PM
ऐप पर पढ़ें

देश की व्यावसायिक राजधानी में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे शहर के बहुत से निचले इलाकों में पानी भर गया और यातायात बाधित होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे लोकल ट्रेन संचालन में बाधा पहुंची है।

वृहद मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि मध्य मुंबई के भायकुला, परेल, महालक्ष्मी, माहिम, गोरेगांव और पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र के मिलान सबवे में पानी भर जाने की खबरें हैं। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी उपनगरीय क्षेत्रों भांदुप, कुरला और मुलुंड में भी पानी भर गया। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से यातायात की गति भी काफी धीमी हो गई है।

उन्होंने कहा, गीली सड़कों पर वाहन तेज गति से चलाने पर दुर्घटनाओं की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह विले पार्ले के नजदीक पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर एक मिनी टैंकर पलट गया, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने पानी को नालों के जरिए तेजी से बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें