फोटो गैलरी

Hindi Newsराजधानी में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार

राजधानी में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार

दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की अभी संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सफदरजंग मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस...

राजधानी में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार
एजेंसीTue, 23 Jun 2009 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की अभी संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

सफदरजंग मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, ‘‘राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम गर्म बना रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर बने रहने की संभावना है।’’

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि सुबह 8.30 बजे तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून में देरी के कारण तेज गर्मी का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद है।

मानसून के आगमन में 10 दिनों की देरी होने की संभावना है और इसके एक जुलाई तक राजधानी पहुंचने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें