फोटो गैलरी

Hindi Newsमनमोहन सरकार की 10 प्राथमिकताएं

मनमोहन सरकार की 10 प्राथमिकताएं

नई लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने गुरुवार को मनमोहन सिंह सरकार की अगले पांच वर्ष की 10 प्राथमिकताओं को गिनाया। ये प्राथमिकताएं...

मनमोहन सरकार की 10 प्राथमिकताएं
एजेंसीThu, 04 Jun 2009 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नई लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने गुरुवार को मनमोहन सिंह सरकार की अगले पांच वर्ष की 10 प्राथमिकताओं को गिनाया।


ये प्राथमिकताएं हैं:-


    1. आंतरिक सुरक्षा और साम्प्रदायिक सदभावना बनाये रखना।


    2.. कृषि विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में आर्थिक विकास बढ़ाना।


    3. रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अवसंरचना, शहरी नवीनीकरण के लिये विद्यमान प्रमुख कार्यक्रमों का समेकन  तथा खाद्य सुरक्षा और कौशल विकास के लिये नये प्रमुख कार्यक्रम शुरू करना।


    4. महिलाओं, युवाओं, बच्चों, अन्य पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अल्पसंख्यकों, भिन्न रूप से सक्षम तथा बुजुर्गों के कल्याण के लिये संगठित कार्रवाई और सुदृढ़ीकृत सामाजिक व्यवस्था।


    5. शासन व्यवस्था में सुधार।


    6. अवसंरचना का सृजन और आधुनिकीकरण तथा प्रमुख क्षेत्रों में क्षमता वर्धन।


    7. विवेकपूर्ण राजकोषीय प्रबंधन।


    8. ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरणीय संरक्षण।


    9. विश्व के साथ रचनात्मक और सृजनात्मक तालमेल।


    10. उद्यम और नवाचार की संस्कृति का संवर्धन।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें