फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रतिनिधियों के हाथों भिजवाया इस्तीफा

प्रतिनिधियों के हाथों भिजवाया इस्तीफा

झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा सीट छोड़ दी है। दुमका लोकसभा के साथ-साथ वह जामताड़ा विधानसभा से भी निर्वाचित हुए थे। शनिवार को झामुमो के संगठन सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शिबू सोरेन का...

प्रतिनिधियों के हाथों भिजवाया इस्तीफा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 30 May 2009 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा सीट छोड़ दी है। दुमका लोकसभा के साथ-साथ वह जामताड़ा विधानसभा से भी निर्वाचित हुए थे। शनिवार को झामुमो के संगठन सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शिबू सोरेन का इस्तीफा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में विधानसभा के प्रभारी सचिव को सौंपा।

विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित इस्तीफे में सोरेन ने लिखा है - दुमका संसदीय क्षेत्र को यथावत रखते हुए जमताड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि के तौर पर त्याग पत्र दे रहा हूं। अपने ज्येष्ठ पुत्र के श्राद्धकर्म में व्यस्त रहने के कारण सशरीर उपस्थित होकर इस्तीफा नहीं दे पा रहा हूं।

भाजपा के निलंबित विधायक विष्णु भैया के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद से रिक्त हुई जमताड़ा (अनारक्षित) सीट से शिबू सोरेन उपचुनाव लड़े। दुमका लोकसभा के साथ-साथ वह जमताड़ा सीट भी जीते। दोनों में से एक जगह छोड़ना संवैधानिक बाध्यता थी। 31 मई के पहले किसी एक सदन इस्तीफा देना था। इसके पहले शुक्रवार को शिबू सोरेन दिल्ली से बोकारो पहुंचे।

मीडिया से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की। शनिवार को बोकारो से वह अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचे। यहीं उनके ज्येष्ठ पुत्र दुर्गा सोरेन का श्राद्धकर्म हो रहा है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि 7-8 जून को झामुमो की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रांची में होनेवाली है। इस बैठक में पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। इस्तीफा सौंपनेवालों में सुप्रियो भट्टाचार्य के साथ झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी के रोशन कुमार और अफरोज अंसारी भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें