फोटो गैलरी

Hindi Newsआजम के साथ नहीं बैठूंगाः बालियान

आजम के साथ नहीं बैठूंगाः बालियान

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के बीच रार बढ़ती ही जा रही है। रामपुर में अपने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने और आजम खां के बयानों से नाराज केंद्रीय कृषि...

आजम के साथ नहीं बैठूंगाः बालियान
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 24 Dec 2014 10:08 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के बीच रार बढ़ती ही जा रही है। रामपुर में अपने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने और आजम खां के बयानों से नाराज केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि वे आजम खां को मुजफ्फरनगर दंगे और जिले की बर्बादी का जिम्मेदार मानते हैं। इसलिए जिला योजना की बैठक में उनके साथ नहीं बैठेंगे।

जाट कालोनी स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में बालियान ने कहा ‘जो दंगे का मुख्य कारण थे, आज वह मुजफ्फरनगर के विकास के लिए आ रहे हैं।’ मुजफ्फरनगर की बर्बादी के आजम खां जिम्मेदार हैं।’ मंत्री आजम खां दंगे के मुख्य दोषी हैं। यदि आजम खां नहीं होते तो मुजफ्फरनगर में दंगा कभी नहीं होता। आजम खां आरोपियों को नहीं छुड़वाते तो दंगा नहीं होता।

आजम ने आरएसएस को आतंकी संगठन कहा है। ऐसे व्यक्ति के साथ वे कैसे जिला योजना की बैठक में शामिल हो सकते हैं। उनके मुजफ्फरनगर आने पर दंगे के जख्म फिर से हरे हो गये हैं। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर बहुत अच्छा दिन है। क्रिसमस डे है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन भी है। सुबह नगर में सफाई अभियान चलाया जायेगा। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, देवव्रत त्यागी, सुख दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें