फोटो गैलरी

Hindi Newsनक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा का एंट्री प्वाइंट पत्ताबाड़ी

नक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा का एंट्री प्वाइंट पत्ताबाड़ी

दुमका शहर से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर पत्ताबाड़ी है। आगे बढ़ने पर नक्सल प्रभावित कई इलाके मिलते हैं। मसानजोर जाने का रास्ता भी यहीं से है। सुबह दस बजे के करीब पत्तबाड़ी पहुंचा तो सड़क पर बैरियर...

नक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा का एंट्री प्वाइंट पत्ताबाड़ी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 23 Dec 2014 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

दुमका शहर से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर पत्ताबाड़ी है। आगे बढ़ने पर नक्सल प्रभावित कई इलाके मिलते हैं। मसानजोर जाने का रास्ता भी यहीं से है। सुबह दस बजे के करीब पत्तबाड़ी पहुंचा तो सड़क पर बैरियर लगा हुआ था। यहां पर वन विभाग का चेकनाका भी है। पुलिस के एक अधिकारी ने पूछताछ की। पत्रकार बताने के बाद बातचीत करने लगे। साथ में सलाह दी कि मुख्य सड़क से अंदर की बूथों में ना जाएं तो बेहतर। वैसे जाना चाहते हैं तो रोकेंगे नहीं। सुरक्षा व्यवस्था पूरी है।

पुलिस का यह अंदाज डराने जैसा हो या न हो लेकिन माहौल बेहद संजीदा था। अन्य क्षेत्रों की तरह इस इलाके में खुलकर लोग बातचीत नहीं कर रहे थे। एसएसबी के एक जवान नायडू कहते हैं कि आसपास के तकरीबन सौ बूथ जो हायपर सेंसिटिव हैं,वहां पेट्रोलिंग में वाहन का उपयोग नहीं कर रहे हैं। जंगल में पैदल तथा बस्तियों में बाइक के सहारे दो-दो जवान निगरानी रख रहे हैं। वैसे पुलिस भी इन इलाकों में बुहत घूम-फिर नहीं रही थी। मुख्य सड़क के आसपास ही पेट्रोलिंग टीम की चहलकदमी देखने को मिली। हालांकि मतदान हर बूथ पर हुआ है और प्रतिशत भी संतोषजनक बताया जा रहा है।

संताल परगना के कई इलाके अब खतरनाक हो गए हैं। शिकारीपाड़ा-पत्ताबाड़ी, काठीकुंड के अलावा गोपीकांदर, रामगढ़, आमरापाड़ा, पाकुड़िया, लिप्तीपाड़ा, नारायणपुर जैसे कई इलाके इस सूची में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें