फोटो गैलरी

Hindi Newsशाह के जवाब में प्रियंका को लाने की मांग

शाह के जवाब में प्रियंका को लाने की मांग

मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को आगे लाने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अमित शाह को जवाब प्रियंका गांधी ही दे सकती हैं।...

शाह के जवाब में प्रियंका को लाने की मांग
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 04 Dec 2014 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को आगे लाने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अमित शाह को जवाब प्रियंका गांधी ही दे सकती हैं। कार्यकर्ताओं की इस मांग को सुनकर राहुल मुस्कराते हुए निकल गए।

अपने गोद लिए गए गांव जगदीशपुर जाने के लिए निकले राहुल गांधी का काफिला जब सिविल लाइंस चौराहे पर पहुंचा तो वहां  जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान  कार्यकर्ताओं ने राहुल से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ज्यादा बोल रहे हैं। इसका जवाब सिर्फ प्रियंका दीदी ही दे सकती हैं। भइया अब प्रियंका दीदी को आगे लाइये। कार्यकर्ताओं की इस मांग पर मुस्कराते हुए राहुल गांधी आगे निकल गये, लेकिन इस मांग ने राजनीतिक गलियारों में गर्मी ला दी है। इससे पहले  राहुल गांधी सलोन विधान सभा प्रभारी टीएन त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने त्रिपाठी के बेटे के निधन पर शोक जताया। इसके बाद राहुल रामपुर कसिहा पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष के आवास पर पहुंच कर उनके पिता के निधन पर भी शोक जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें