फोटो गैलरी

Hindi Newsमुख्य सचिव ने कर्मचारियों, अधिकारियों को शपथ दिलायी

मुख्य सचिव ने कर्मचारियों, अधिकारियों को शपथ दिलायी

उत्तराखंड के मुख्य सचिव एन रविशंकर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। यहां सचिवालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र...

मुख्य सचिव ने कर्मचारियों, अधिकारियों को शपथ दिलायी
एजेंसीFri, 31 Oct 2014 02:16 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्य सचिव एन रविशंकर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी।

यहां सचिवालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लेने के साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये योगदान करने का सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।

इस दौरान सभी प्रमुख सचिव, सचिव, प्रभारी सचिव, अपर सचिव सहित सचिवालय के अन्य सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को आज देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें