फोटो गैलरी

Hindi Newsअमर सिंह के समाजवादी पार्टी में प्रवेश पर उठेगा पर्दा

अमर सिंह के समाजवादी पार्टी में प्रवेश पर उठेगा पर्दा

समाजवादी पार्टी की यूपी विधानसभा में बढ़ती ताकत के चलते उसके सहयोग से राज्यसभा में दाखिल होने की हसरत रखने वाले दावेदारों की तादाद बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा चर्चा सांसद अमर सिंह की है। उनके नाम पर...

अमर सिंह के समाजवादी पार्टी में प्रवेश पर उठेगा पर्दा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 30 Oct 2014 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी की यूपी विधानसभा में बढ़ती ताकत के चलते उसके सहयोग से राज्यसभा में दाखिल होने की हसरत रखने वाले दावेदारों की तादाद बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा चर्चा सांसद अमर सिंह की है। उनके नाम पर सपा में अब सहमति बनती दिखती है। इसी के साथ ही अमर सिंह व सपा के रिश्तों का नया दौर शुरू हो सकता है।

अब कई बड़ी शख्सियतों की सपा मुखिया मुलायम सिंह व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दिल्ली में मुलाकाते हो रही हैं। इस कारण राज्यसभा की दावेदारी का मामला खासा रोचक हो चला है। इससे खुद सपा के सामने भी असमंजस की स्थिति है। एक ओर पार्टी के पुराने व निष्ठावान नेताओं को राज्यसभा में भेजने का इरादा है ताकि सामाजिक समीकरण दुरूस्त कर उनसे संबंधित जातीय वर्गो के संतुष्ट किया जा सके तो देश में सपा से इतर दूसरे दलों से जुड़ी सियासी व औद्योगिक जगत की हस्तियों को राज्यसभा पहुंचाने का भी दबाव है।

सपा के नवगठित संसदीय बोर्ड की बैठक शुक्रवार को दिल्ली में होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रत्याशियों के बारे में कुछ हद तक तस्वीर साफ हो सक ती है। मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता वाले संसदीय बोर्ड में रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, आजमखां, जोए एंटोनी व रविप्रकाश वर्मा शामिल हैं। संभव है कि सपा की सूची में गैर सियासी पृष्ठभूमि वाली शख्सियत को टिकट मिल जाए। खास बात यह है कि जो बड़े दावे सपा के सम्पर्क में हैं वही कांग्रेस व रालोद के भी सम्पर्क में हैं। अगर सपा छह के साथ  सातवां प्रत्याशी भी उतारती है तो मुकाबला रोचक  हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें