फोटो गैलरी

Hindi Newsहुदहुद से अब तक 24 लोगों की मौत

हुदहुद से अब तक 24 लोगों की मौत

हुदहुद तूफान के कहर से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में  मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 तक पहुंच गई है। चक्रवात से ध्वस्त हुई संचार सेवाएं, बिजली संपर्क बहाल करने और मलबे से भरी सड़कों की सफाई करने के लिए...

हुदहुद से अब तक 24 लोगों की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 14 Oct 2014 01:06 AM
ऐप पर पढ़ें

हुदहुद तूफान के कहर से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में  मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 तक पहुंच गई है। चक्रवात से ध्वस्त हुई संचार सेवाएं, बिजली संपर्क बहाल करने और मलबे से भरी सड़कों की सफाई करने के लिए युद्ध स्तर पर राहत कार्य चल रहा है।

हुदहुद से तहस-नहस विशाखापट्टनम को देखकर युद्ध क्षेत्र का अहसास होता है। यहां की आबादी करीब 20 लाख है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यहां का दौरा करेंगे। मोदी दोपहर को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे।

तूफान के कहर से कई जिलों के हजारों लोग बेघर हो गए हैं। सात लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। इनमें से पांच लाख लोग आंध्रप्रदेश के हैं जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से उनके घरों से हटाया गया है। राहत अभियानों की निगरानी के लिए विशाखापट्टनम में रुके सीएम चंद्रबाबू नायडू ने शहर का हवाई सर्वे किया।
(एजेंसियां)

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें