फोटो गैलरी

Hindi Newsदुनियाभर में फैले भारतीयों ने भेजे 71 अरब डॉलर

दुनियाभर में फैले भारतीयों ने भेजे 71 अरब डॉलर

भारत प्रवासी नागरिकों से प्राप्त मनीऑर्डर की रकम के मामले में विकासशील देशों में इस साल पहले स्थान पर रहेगा। विश्व बैंक के एक अध्ययन के मुताबिक भारत को 2014 में इस स्रोत से 71 अरब डॉलर की रकम...

दुनियाभर में फैले भारतीयों ने भेजे 71 अरब डॉलर
एजेंसीTue, 07 Oct 2014 02:23 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत प्रवासी नागरिकों से प्राप्त मनीऑर्डर की रकम के मामले में विकासशील देशों में इस साल पहले स्थान पर रहेगा। विश्व बैंक के एक अध्ययन के मुताबिक भारत को 2014 में इस स्रोत से 71 अरब डॉलर की रकम मिलेगी।

रपट के अनुसार इस वर्ष विकास शील देशों को प्रवासियों से कुल मिलाकर 435 अरब डॉलर की प्राप्ति की संभावना है जो कि 2013 के मुकाबले पांच प्रतिशत अधिक है। विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट उत्प्रवासन और विकास का सार में कल कहा है कि दुनिया में सबसे अधिक उत्प्रवासी भारत के हैं और इनकी संख्या एक करोड 40 लाख है। भारत को इनसे इस साल 71 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा मिलने का अनुमान है और इस मामले में देश सबसे उपर रहेगा।

विश्व बैंक समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने कहा, विकासशील देशों को अपने परदेशी नागरिकों से मिला धन इस साल पांच प्रतिशत बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, मिस्र, हैती, होंडूरास और नेपाल जैसे देशों के कुल आयात खर्च का एक बड़ा हिस्सा परदेशियों द्वारा भेजे गए धन से निपटाया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रावासियों से प्राप्त कमाई के मामले में भारत और चीन क्रमश: 71 और 64 अरब डॉलर की अनुमानित प्राप्ति के साथ सबसे उपर हैं। फिलिपींस को परदेश में रह रहे अपने लोगों से इस साल 28 अरब डॉलर, मैक्सिको को 24 अरब डॉलर, नाइजीरिया 21 अरब डॉलर, मिस्र को 18 अरब डॉलर, पाकिस्तान को 17 अरब डॉलर, बांग्लादेश को 15 अरब डॉलर, वियतनाम को 11 अरब डॉलर और उक्रेन को 9 अरब डॉलर की रकम मिलने का अनुमान है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2013 के मुकाबले इस साल वृद्धि दर काफी तेज है। एशिया और लातिन अमेरिकी देशों को इस स्रोत से अपेक्षाकृत अधिक धन मिलने से यह संभव हुआ है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें