फोटो गैलरी

Hindi Newsऋतिक बने बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता

ऋतिक बने बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता

बॉलीवुड के माचौमैन ऋतिक रौशन अब फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेता बन गए है। ऋतिक रौशन अब आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदाड़ों में काम करने जा रहे है। चर्चा है कि इस रितिक इस फिल्म के लिए 50...

ऋतिक बने बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता
एजेंसीMon, 15 Sep 2014 12:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के माचौमैन ऋतिक रौशन अब फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेता बन गए है। ऋतिक रौशन अब आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदाड़ों में काम करने जा रहे है। चर्चा है कि इस रितिक इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये लेने जा रहे है। इस फिल्म के मुनाफे में ऋतिक कोई हिस्सा नहीं लेंगे। बॉलीवुड में अभी तक किसी अभिनेता को 50 करोड़ रुपये नहीं मिले है। 50 करोड़ की फीस के साथ ऋतिक बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता बन जाएंगे। 

चर्चा है कि मोहनजोदड़ो के राइटस के लिए आशुतोष यूटीवी के साथ पहले ही 125 करोड़ रुपए की डील कर चुके हैं। आशुतोष और ऋतिक इससे पूर्व पीरियड फिल्म जोधा अकबर में साथ में काम कर चुके हैं। मोहनजोदाड़ो सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित फिल्म होगी। इस फिल्म से पूजा हेगड़े अपने करियर की शुरुआत करने जा रही है। यह फिल्म 22 जनवरी 2016 को प्रदर्शित होगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें