फोटो गैलरी

Hindi Newsफेडरर सबसे अधिक कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी

फेडरर सबसे अधिक कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी

रोजर फेडरर ने भले ही इस साल कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीता हो लेकिन 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन दस सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ियों की फोब्र्स मैगजीन की सूची में शीर्ष पर हैं। फेडरर ने पिछले...

फेडरर सबसे अधिक कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी
एजेंसीTue, 26 Aug 2014 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

रोजर फेडरर ने भले ही इस साल कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीता हो लेकिन 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन दस सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ियों की फोब्र्स मैगजीन की सूची में शीर्ष पर हैं। फेडरर ने पिछले साल जुलाई से इस साल जून तक चार करोड़ 26 लाख यूरो कमाए जिसमें रोलैक्स और नाइके जैसी बड़ी कंपनियों के साथ विज्ञापन करार शामिल हैं।
 
स्पेन के रफेल नडाल दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने तीन करोड़ 37 लाख यूरो की कमाई की। उनकी प्रायोजन राशि दो करोड़ 27 लाख यूरो इसमें शामिल है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ढाई करोड़ यूरो कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

महिलाओं में रूस की मारिया शारापोवा शीर्ष पर हैं जिनकी कुल कमाई एक करोड़ 85 लाख यूरो रही। चीन की लि ना पांचवें और अमेरिका की सेरेना विलियम्स छठे स्थान पर है। ब्रिटेन के एंडी मर्रे सातवें और महिला खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका आठवें स्थान पर है। जापान के केइ निशिकोरि नौवे और डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी दसवें स्थान पर हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें