फोटो गैलरी

Hindi Newsलोनी में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, हाईवे जाम

लोनी में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, हाईवे जाम

दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला हल्की धाराओं में दर्ज करने से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने सोमवार सुबह स्टेट हाईवे-57 (दिल्ली से उत्तराखंड सीमा) पर हंगामा किया। लोगों ने टायरों में आग लगाकर...

लोनी में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, हाईवे जाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 18 Aug 2014 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला हल्की धाराओं में दर्ज करने से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने सोमवार सुबह स्टेट हाईवे-57 (दिल्ली से उत्तराखंड सीमा) पर हंगामा किया। लोगों ने टायरों में आग लगाकर यातायात जाम कर दिया।

पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लाठीचार्ज किया तो आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक बवाल चलता रहा। इसी बीच पीड़िता की मौत की अफवाह पर लोग फिर भड़क उठे और थाने का घेराव कर नारेबाजी की। पुलिस ने आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्या है मामला : रविवार शाम को लोनी की एक कालोनी में एक पड़ोसी वृद्ध पर घर में घुसकर दस साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने वृद्ध के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। रविवार रात पुलिस ने आरोपी को इंद्रापुरी कालोनी से दबोच लिया था। सोमवार सुबह लोगों को पता चला कि पुलिस ने घटना को छेड़छाड़ जैसी हल्की धाराओं में दर्ज किया है। इससे उनका गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने हाईवे पर हंगामा किया।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें