फोटो गैलरी

Hindi Newsराजग की गरीब विरोधी नीतियों से प्रभावित होंगे किसान: हुड्डा

राजग की गरीब विरोधी नीतियों से प्रभावित होंगे किसान: हुड्डा

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को जरूरी वस्तुओं के दामों में बढोत्तरी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नीत सरकार की गरीब विरोधी नीतियों से ऐसी स्थिति पैदा...

राजग की गरीब विरोधी नीतियों से प्रभावित होंगे किसान: हुड्डा
एजेंसीTue, 12 Aug 2014 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को जरूरी वस्तुओं के दामों में बढोत्तरी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नीत सरकार की गरीब विरोधी नीतियों से ऐसी स्थिति पैदा हुई है जिसमें निकट भविष्य में गरीब सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान, एक विशेष व्यक्ति के पक्ष में देश में एक ऐसा माहौल पैदा हुआ जैसे उसके पास जादू की छड़ी हो और वह लोगों की समस्याओं को दूर कर सकता हो।

हुडडा ने भरोसा जताया कि कांग्रेस हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने आज रेवाड़ी जिले के एक गांव में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें