फोटो गैलरी

Hindi Newsछह जुलाई से मानसून की होगी अच्छी बारिश

छह जुलाई से मानसून की होगी अच्छी बारिश

करीब दस दिनों से लगभग सुस्त पड़ा दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जुलाई से देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी।   भारतीय मौसम...

छह जुलाई से मानसून की होगी अच्छी बारिश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 28 Jun 2014 11:36 AM
ऐप पर पढ़ें

करीब दस दिनों से लगभग सुस्त पड़ा दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जुलाई से देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी।
 
भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार कहा, छह जुलाई से मानसून के कई पूर्वी क्षेत्रों, उससे लगते मध्य और देश के उत्तर प्रायद्वीप क्षेत्र में फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में कई दिन सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है। विभाग ने कहा, पश्चिम तट में भी जुलाई के शुरू से सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, उपरोक्त अवधि के दौरान देश के पश्चिमी क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से कम रह सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि अबतक 36 मौसम उप मंडलों में से पांच में अधिक वर्षा हुई है, छह में सामान्य, 11 में कम और 14 उपमंडलों में काफी कम वर्षा हुई है। (एजेंसी)

अटका मानसून
पिछले दस दिन से दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात के वेरावल, सूरत, महाराष्ट्र के वासिम तथा नासिक, दमोह (मध्य प्रदेश) और यूपी के सुल्तानपुर के आसपास अटका है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई के पहले हफ्ते में गति पकड़ने की संभावना है।

पूर्वानुमान
आज: मेघालय और असम के में भारी बारिश हो सकती है, अरुणाचल, त्रिपुरा, नगालैंड, मिजोरम और पश्चिम बंगाल के उप हिमालीय क्षेत्र में भी बारिश की संभावना।
कल : प.बंगाल के उप हिमालीय क्षेत्र, मेघालय और असम में भारी बारिश का अनुमान, पूवरेत्तर के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं।

मध्यप्रदेश का नाऊगोंग रहा गर्म
41.6
डिग्री सेल्सियस के साथ मध्यप्रदेश का नाऊगोंग देश का सबसे गर्म स्थान रहा। वाराणसी और लखनऊ में भी लोग गर्मी से रहे बेहाल।
68% अर्द्रता की वजह से शुक्रवार को दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, यहां का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारी बारिश से गुवाहाटी में आई बाढ़ के बाद शुक्रवार को राहत कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें