फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिसकर्मी की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले में एक पुलिस आरक्षी की हत्या के मामले में वांछित 14 साल से फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने शुक्रवार को बताया कि कुख्यात शार्पशूटर...

पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
एजेंसीFri, 20 Jun 2014 01:05 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले में एक पुलिस आरक्षी की हत्या के मामले में वांछित 14 साल से फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने शुक्रवार को बताया कि कुख्यात शार्पशूटर रामदुलार को चन्दौली पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई।

उन्होंने कहा कि रामदुलार वर्ष 2000 में हुई पुलिस आरक्षी सन्तोष सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति राम सिंह की हत्या के मामले में वांछित था। तब से वह फरार भी था। राम सिंह साल 2000 में ही मऊ जिले में मन्ना सिंह नामक व्यक्ति की हत्या के मामले का गवाह था।

चन्दौली के थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि रामदुलार के खिलाफ मऊ जिले में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि रामदुलार का सम्बन्ध मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें