फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय हॉकी में फर्क दिख रहा है: चार्ल्सवर्थ

भारतीय हॉकी में फर्क दिख रहा है: चार्ल्सवर्थ

ऑस्ट्रेलिया के नामचीन कोच रिक चार्ल्सवर्थ का मानना है कि भारतीय टीम प्रगति की राह पर है लेकिन पदक जीतने में उसे अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत प्रगति कर रहा है। उनके खेल में दिशा...

भारतीय हॉकी में फर्क दिख रहा है: चार्ल्सवर्थ
एजेंसीWed, 11 Jun 2014 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के नामचीन कोच रिक चार्ल्सवर्थ का मानना है कि भारतीय टीम प्रगति की राह पर है लेकिन पदक जीतने में उसे अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत प्रगति कर रहा है। उनके खेल में दिशा नजर आ रही है। भारत को ढांचे पर काम करना होगा। भारत एक अरब लोगों का देश है। उसे हॉकी की प्रतिभाओं को तलाशना होगा।

भारत ग्रुप ए में पांचवें स्थान पर रहा और उसने पांच मैचों में से एक जीता और एक ड्रा खेला। इसके मायने है कि 2010 दिल्ली विश्व कप में आठवें स्थान पर रही भारतीय टीम अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सकेगी। उसे अब नौवें स्थान के प्लेआफ मुकाबले में 14 जून को एशियाई चैम्पियन दक्षिण कोरिया से खेलना है।

चार्ल्सवर्थ का मानना है कि भारत को अपनी विश्व रैंकिंग बेहतर करने पर फोकस करना चाहिए ताकि खिलाड़ियों और प्रशंसकों का आत्मविश्वास बढे़। उन्होंने कहा कि भारत को रैंकिंग में सुधार करना होगा और रणनीति पर अमल करने से वह ऐसा कर सकते हैं। अब भारतीय हॉकी प्रशासन काफी संगठित है।

उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया लीग के जरिये भारतीय खिलाड़ियों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला है। इससे वे बेहतर खिलाड़ी बनकर निकलेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें