फोटो गैलरी

Hindi Newsसबवे हड़ताल से विश्व कप तैयारियां बाधित

सबवे हड़ताल से विश्व कप तैयारियां बाधित

साओ पाउलो सबवे कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से ब्राजील की विश्वकप की तैयारियों को करारा झटका लगा है। उसे पहले से ही देरी और बढ़ती लागत को लेकर आलोचना पर झेलनी पड़ रही है। साओ पाउलो मेट्रो विश्वकप...

सबवे हड़ताल से विश्व कप तैयारियां बाधित
एजेंसीThu, 05 Jun 2014 01:53 PM
ऐप पर पढ़ें

साओ पाउलो सबवे कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से ब्राजील की विश्वकप की तैयारियों को करारा झटका लगा है। उसे पहले से ही देरी और बढ़ती लागत को लेकर आलोचना पर झेलनी पड़ रही है।

साओ पाउलो मेट्रो विश्वकप उदघाटन समारोह और 12 जून को पहले मैच के मेजबान स्टेडियम तक जाने का एकमात्र परिवहन लिंक है। इस हड़ताल से आयोजकों की परेशानियां बढ़ सकती है।

कर्मचारियों ने गुरुवार की रात से हड़ताल पर जाने का फैसला किया। उन्होंने वेतन में 8.7 प्रतिशत बढो़तरी की पेशकश को ठुकराते हुए 10 प्रतिशत बढो़तरी की मांग की है।

मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अल्तिनो मेलो डोस प्राजेरेस ने कहा कि उनके पास विश्वकप की मेजबानी के लिये पैसा है तो सार्वजनिक परिवहन के लिये क्यों नहीं।

इस हड़ताल से 45 लाख यात्री रोजाना प्रभावित होंगे। विश्वकप से पहले ब्राजील में हड़ताल और प्रदर्शन के सिलसिले की यह ताजा कड़ी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें