फोटो गैलरी

Hindi Newsअफसरशाही पर लगेगी लगाम: रमई राम

अफसरशाही पर लगेगी लगाम: रमई राम

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रमई राम ने कहा है कि नयी सरकार की कार्य संस्कृति में बदलाव आयेगा। अफसरशाही पर लगाम लगायी जायेगी। शनिवार को जमुई जाने के क्रम में शेखपुरा पहुंचे मंत्री ने सर्किट हाउस में...

अफसरशाही पर लगेगी लगाम: रमई राम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 24 May 2014 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रमई राम ने कहा है कि नयी सरकार की कार्य संस्कृति में बदलाव आयेगा। अफसरशाही पर लगाम लगायी जायेगी। शनिवार को जमुई जाने के क्रम में शेखपुरा पहुंचे मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अब जदयू के कार्यकर्ताओं का भी मान-सम्मान का पूरी तरह ख्याल रखा जायेगा।

विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू सहित तीन विधायकों के बगावती तेवर तथा सभी मंत्रियों से इस्तीफे की मांग पर मंत्री ने कहा कि ज्ञानू को राजनीति का ज्ञान नहीं है। जब नीतीश कुमार ने सारी जवाबदेही अपने ऊपर लेते हुए इस्तीफा दे दिया तो अब इस प्रकरण में कुछ नहीं बचा है। राजद से समझौते के सवाल पर मंत्री ने कहा कि देश एवं राज्यहित के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक मंच पर आना होगा। विधानसभा का चुनाव राजद के साथ तालमेल कर लड़े जाने पर मंत्री ने कहा कि यदि ऐसा होगा तो अच्छा ही होगा। मंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाये रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष डॉं. अर्जुन प्रसाद, सुभाष कुमार भोली, भगवान कुशवाहा, अरुण कुमार सिन्हा सहित अन्य लोग थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें