फोटो गैलरी

Hindi Newsदुल्हन के इंकार से नहीं हुई शादी, बैरंग लौटी बारात

दुल्हन के इंकार से नहीं हुई शादी, बैरंग लौटी बारात

शादी के लिए बने विवाह मंडप में ऐन वक्त पर दुल्हन व उसकी माता द्वारा शादी करने से इंकार कर देने पर दूल्हा समेत सारे बारातियों को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। यह घटना ब्लॉक के आमडाढ़ी कर्णपुरा...

दुल्हन के इंकार से नहीं हुई शादी, बैरंग लौटी बारात
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 21 May 2014 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी के लिए बने विवाह मंडप में ऐन वक्त पर दुल्हन व उसकी माता द्वारा शादी करने से इंकार कर देने पर दूल्हा समेत सारे बारातियों को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। यह घटना ब्लॉक के आमडाढ़ी कर्णपुरा गांव ही है। जानकारी के अनुसार कर्णपुरा गांव में स्व श्रीकिशुन साह की पुत्री विनीता कुमारी से शादी के लिए मंगलवार की रात जनता बाजार थाने के सारण गांव निवासी सभापति साह के पुत्र ध्रुप साह की बारात पूरे शानो-शौकत के साथ आई थी। बारात के आने पर परिछावन समेत गहना चढ़ाने तक की सभी रस्में पूरी की गईं। बारात में आए नाच-बाजा व आर्केस्ट्रा का सभी लोग आनंद ले रहे थे।

जब शादी के लिए दूल्हा जनवासे में से घर पर माड़े में पहुंचा तो उसे हुचकते हुए चलता देखकर दुल्हन व उसकी माता ने दूल्हे को विकलांग करार देते हुए उससे शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन व उसकी माता के शादी करने से इंकार करने के बाद उत्साह का माहौल खामोशी में तब्दील हो गया। इसके बाद दुल्हन व उसकी माता को समझाने का प्रयास शुरू हुआ मगर नहीं मानने पर लड़का पक्ष के लोगों ने एकमा थाना पुलिस को भी सूचना देकर बुलवा लिया।

स्थानीय सरपंच राजकिशोर सिंह समेत गांव के अन्य लोगों को भी पंचायती के लिए बुलवाया गया। दूल्हा पर विकलांग होने का लगे आरोप की जांच करने के बाद सभी ने मिलकर तय किया कि जब लड़की ही शादी के लिए तैयार नहीं है तो शादी नहीं होगी। शादी के लिए दोनों पक्षों की ओर से जो भी लेन-देन हुआ है उसे लौटा दिया जाये। इसके बाद लड़का पक्ष के लोगों ने रात को ही तिलक पर चढ़े सामान, बाइक व अन्य सामान मंगवाकर लड़की पक्ष को सौंप दिया। साथ ही लड़की पक्ष के लोगों ने भी बरनेत में चढ़े गहना वगैरह सामानों को लौटा दिया। फिर दूल्हा व बाराती बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गये। इसे लेकर पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें