फोटो गैलरी

Hindi Newsबुलंदशहर की कोयल ने खूबसूरती में झंडा गाड़ा

बुलंदशहर की कोयल ने खूबसूरती में झंडा गाड़ा

कोयल राणा फेमिना मिस इंडिया-2014 चुनी गई हैं। मुंबई में देर रात इसके नतीजे घोषित होते ही बुलंदशहर में खुशी मनाई जाने लगी। कोयल इसी साल के मध्य में लंदन में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत...

बुलंदशहर की कोयल ने खूबसूरती में झंडा गाड़ा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 06 Apr 2014 09:14 PM
ऐप पर पढ़ें

कोयल राणा फेमिना मिस इंडिया-2014 चुनी गई हैं। मुंबई में देर रात इसके नतीजे घोषित होते ही बुलंदशहर में खुशी मनाई जाने लगी। कोयल इसी साल के मध्य में लंदन में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की ओर से भाग लेगी।

मूल रूप से औरंगाबाद के पसौली गांव निवासी अरुण कुमार राणा की पुत्री कोयल राणा (21 वर्ष) को शनिवार को मुंबई के यशराज स्टूडियो में फैमिना मिस इंडिया-2014 चुना गया। प्रतियोगिता में देशभर से 24 लड़कियां शामिल हुईं।

‘हिन्दुस्तान’ से फोन पर हुई बातचीत में कोयल राणा ने बताया कि वह अब मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना चाहती है। खिताब जीतने के बाद उसका सपना हॉलीवुड स्टार ब्रेडले कपूर और गू जैकमेन के साथ छुप्तियों पर जाने का है।

कोयल के पिता अरुण कुमार राणा दिल्ली में आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। करीब दस वर्ष पूर्व वे पत्नी और पुत्री के साथ दिल्ली जाकर बस गए थे, हालांकि गांव में उनकी जमीन-जायदाद है। अरुण साल में एक-दो बार गांव आते-जाते रहते हैं। पसौली गांव में जन्मी कोयल की प्रारंभिक शिक्षा भी यहीं औरंगाबाद कस्बे में ही हुई है।

कोयल पिछले करीब आठ साल से गांव नहीं आयी है। कोयल के चचेरे भाई चंद्रमोहन, पवन और उनका परिवार रह रहा है। कोयल की उपलब्धि पर परिजनों ने मिठाई बांटी। कोयल के पिता,  चौधरी अमर सिंह मेमोरियल वैलफेयर सोसाइटी लखावटी (बुलंदशहर) के सदस्य भी हैं। इस सोसाइटी के अध्यक्ष सिंधुल सिंह सिरोही, अशोक सिरोही ने भी खुशी जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें