फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा के बड़े नाम 10 मार्च को तय होंगे

भाजपा के बड़े नाम 10 मार्च को तय होंगे

भाजपा के बड़े नेताओं को चुनाव लड़ाने व उनकी सीटों को लेकर पार्टी दस मार्च को फैसला करेगी। इसके पहले नौ मार्च को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि...

भाजपा के बड़े नाम 10 मार्च को तय होंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Mar 2014 10:53 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के बड़े नेताओं को चुनाव लड़ाने व उनकी सीटों को लेकर पार्टी दस मार्च को फैसला करेगी। इसके पहले नौ मार्च को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में हिस्सा लेंगे। मंगलवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मौजूदा व पूर्व अध्यक्षों की बैठक में लगभग सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई है। केंद्रीय चुनाव समिति की 13 मार्च की बैठक में उत्तर प्रदेश से उम्मीदवारों की पहली सूची आने की संभावना है।

नरेंद्र मोदी के गुजरात के साथ बाहर से भी चुनाव लड़ने के लिए मुफीद मानी जा रही बनारस सीट के साथ बिहार की पटना सीट पर भी पार्टी में चर्चा हो रही है। गुजरात में मोदी के लिए अहमदाबाद पूर्व के साथ बडौदा सीट पर भी विचार हो रहा है। राजनाथ सिंह लखनऊ से मैदान में उतर सकते हैं। यूपी से मोदी के चुनाव मैदान में उतरने पर मुरली मनोहर जोशी कानपुर से चुनाव लड़ सकते है।

यूपी पर मंथन 
उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने दिल्ली में किया विचार-विमर्श
आठ-नौ मार्च को संघ प्रमुख से होगी राजनाथ सिंह की मुलाकात
मोदी के लिए बनारस के साथ पटना का भी नाम, लखनऊ से लड़ सकते हैं राजनाथ सिंह

खंडूड़ी व कोश्यारी लड़ सकते हैं चुनाव
उत्तराखंड से पार्टी दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को भुवन चंद्र खंडूड़ी और भगत सिंह कोश्यारी को टिकट दे सकती है। वहीं मध्य प्रदेश के बुजुर्ग नेता कैलाश जोशी शायद इस बार चुनाव न लड़ें। पार्टी चाहती है कि जोशी चुनाव न लड़ने की बात खुद कहें।

दूसरी सूची में सौ उम्मीदवार
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक आठ मार्च व तीसरी बैठक 13 मार्च को होनी है। पहली सूची में 54 उम्मीदावार घोषित कर चुकी पार्टी आठ मार्च की बैठक में 100 से ज्यादा नाम जारी कर सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें