भारत ने किया हामिद करजई का समर्थन
अमेरिका और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के बीच जारी गतिरोध के बीच भारत ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए असाधारण और साहसी प्रयास करने वाले करजई की शनिवार...
अमेरिका और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के बीच जारी गतिरोध के बीच भारत ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए असाधारण और साहसी प्रयास करने वाले करजई की शनिवार को प्रशंसा की।
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अफगानिस्तान के पहले कृषि विश्वविद्यालय का उद्घाटन करते हुए करजई का समर्थन किया और गत 12 वर्ष के उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। यहां एक दिवसीय यात्रा पर पहुंचे विदेश मंत्री खुर्शीद ने कहा कि देश में आगामी चुनाव इस तथ्य का प्रमाण है कि लोकतंत्र ने यहां अपनी जड़े मजबूत कर ली हैं।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव इस तथ्य का प्रमाण है कि लोकतंत्र ने अपनी जड़े इस देश में मजबूत कर ली हैं। यह आपके गत 12 वर्ष के असाधारण एवं साहसी नेतृत्व के साथ ही जिस तरीके से आपने इस देश में लोकतंत्र के पौधे को सींचा है उसका भी प्रमाण है।