फोटो गैलरी

Hindi Newsशुद्धि में डबल रोल निभाएंगे रितिक रोशन

'शुद्धि' में डबल रोल निभाएंगे रितिक रोशन

बॉलीवुड के माचोमैन रितिक रौशन अपनी आने वाली फिल्म 'शुद्धि' में डबल रोल निभाते नजर आएंगे।           बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर करीना कपूर और...

'शुद्धि' में डबल रोल निभाएंगे रितिक रोशन
एजेंसीThu, 02 Jan 2014 04:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के माचोमैन रितिक रौशन अपनी आने वाली फिल्म 'शुद्धि' में डबल रोल निभाते नजर आएंगे।
         
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर करीना कपूर और रितिक रोशन को लेकर 'शुद्धि' नामक एक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करने वाले हैं। बताया जाता है कि 'शुद्धि' पुर्नजन्म पर आधारित होगी। इस फिल्म में रितिक रोशन की दोहरी भूमिका होगी।
       
चर्चा है कि इस फिल्म की एक भूमिका में रितिक रौशन का लुक 60 के दशक वाले युवक के स्टाइल का होगा जबकि एक भूमिका में वह आधुनिक रूप में दिखाई देंगे। रितिक रोशन के लुक को अलग दिखाने के लिए मनीष मल्होत्रा उनके कपड़े डिजाइन कर रहे हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म के निर्माण पर 150 करोड़ रूपए खर्च किये जाने वाले हैं।
       
इस फिल्म में पंकज कपूर खलनायक की भूमिका में नजर आयेंगे। यह फिल्म अगले वर्ष 25 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें