फोटो गैलरी

Hindi Newsलश्कर-ए-तैयबा सदस्य का किया जा रहा था पीछा: शिन्दे

लश्कर-ए-तैयबा सदस्य का किया जा रहा था पीछा: शिन्दे

गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने आज कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध सदस्य मोहम्मद शाहिद का पिछले एक हफ्ते से पीछा किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हम इस व्यक्ति का पिछले एक...

लश्कर-ए-तैयबा सदस्य का किया जा रहा था पीछा: शिन्दे
एजेंसीFri, 13 Dec 2013 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने आज कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध सदस्य मोहम्मद शाहिद का पिछले एक हफ्ते से पीछा किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हम इस व्यक्ति का पिछले एक हफ्ते से पीछा कर रहे थे और अब वह हमारी गिरफ्त में है। हम चुपचाप काम कर रहे थे और मैं इस काम के लिए अपने लोगों की तारीफ करता हूं।
  
शाहिद को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के बड़े बाजार स्थलों पर हमले की योजना बना रहे आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने का दावा किया।
   
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि शाहिद को मेवात के नूंह से गिरफ्तार किया गया। उसके अन्य साथी फरार हैं। माना जाता है कि पाकिस्तान से काम कर रहा जावेद बलूची उसका आका था। सूत्रों ने बताया कि शाहिद दो बार पाकिस्तान गया था और बलूची से मुलाकात की थी।
   
शाहिद पुलिस की नजरों में उस समय आया था जब जांचकर्ताओं ने उसके मोबाइल पर बलूची की फोन कॉल्स पकड़ीं। सूत्रों ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने शाहिद से एक डायरी भी बरामद की जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में हमले के लिए बनाई जा रही योजना का ब्यौरा है।
  
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ आतंकी संगठन के मॉड्यूल का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जो दिल्ली में महत्वपूर्ण बाजार स्थलों पर हमले की योजना बना रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें